September/22/2024 Sunday

आजकल के दिनचर्या में माता-पिता को अपने बच्चों की स्वस्थ्य जीवनशैली पर बहुत ध्यान देना चाहिए। लेकिन आजकल के पेरेंट्स अपने कार्यों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वह अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देते। आज हम आपको कुछ ऐसी जीवनशैलियों के बारे में बताएंगे जिसे की आप अपने बच्चों की दिनचर्या में शामिल करके उनके आने वाले स्वास्थ्य वर्धक जीवन का समर्थन करेंगे। आज हम इस आर्टिकल की सहायता से आपको 5 तरीके के सुझाव देंगे जिन्हे आप अपना सकते हैं, इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।


1. स्क्रीन पर कम समय बिताएं


स्क्रीन टाइम का मतलब यहाँ स्मार्टफोन का यूज करने, टीवी को देखने, कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने तथा वीडियो गेम खेलने से है। अपने बच्चों को जहां तक हो सके इन सभी चींजो से दूर रखने का प्रयास करें, ज्यादा से ज्यादा 2 घंटे तक ही इन सभी चींजों का इस्तेमाल करने दें अन्यथा उनकी आँखों के साथ-साथ उनके मानसिक स्तिथि पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे की भविष्य में उनको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आजकल लगभग 5 से 18 वर्ष के बच्चे अधिकाँश समय अपने स्मार्टफोन में ही बिताते हैं, इसलिए इन सभी चींजों को अपने बच्चों से जितना हो सके उतना दूर रखने की कोशिश करें।


2. चीनी का सेवन सीमित करें


शारीरिक क्रियाओं के साथ-साथ पेरेंट्स को बच्चों के भोजन पर भी प्रॉपर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हम सभी को पता है की हमारे लिए शुगर का इस्तेमाल कितना घातक हो सकता है। भोजन में पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए हमे यह भी ध्यान रखना होगा की मिठाई का इस्तेमाल सीमित हो। अतिरिक्त चीनी वाले भोजन की जगह हम उन्हें फलों को काटकर दे सकते हैं। अतिरिक्त मीठा देने के बजाय हम उन्हें जूस, दूध तथा पानी पीने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

3. शारीरिक रूप से सक्रीय रहना


अपने बच्चों को हर दिन व्यायाम करने के लिए आपको प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रत्येक दिन बच्चों को लगभग 1 घंटे व्यायाम करना चाहिए, जिससे उनकी मानसिक तथा शाररिक स्तिथि अच्छी हो सके। ऐसा रोज़ाना करने से बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं, रात को अच्छी नींद आती हैं, स्कूल में बेहतर प्रदर्शन होता है, तथा स्वस्थ वजन पाने में मदद मिलती है। व्यायाम में आप भी अपने बच्चों के साथ सायकिलिंग, जॉगिंग, रस्सी कूद इत्यादि चीजे कर सकते हैं, जिससे आपका बच्चा स्वस्थ होगा।




4. स्वस्थ नींद की दिनचर्या


डॉक्टर के अनुसार एक 2 से 5 वर्ष के बच्चे को 11 से 12 घंटे की नींद आवश्यक है तथा 6 से 12 वर्ष के बच्चे को 10 घंटे की नींद अनिवार्य है। अगर बच्चों की नींद पूरी नहीं होती है तो उन्हें पढ़ाई तथा अन्य कामों को करते हुए ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। गहरी नींद में सोने से शरीर और मस्तिष्क, दोनों को आराम मिलता है।


5. फल और सब्जियां खिलाएं


अपने बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड तथा तला हुआ खाना खिलाने से अच्छा आप उन्हें फल और सब्जियां खिला सकते हैं। पैकेट फ़ूड की जगह आप उन्हें नट्स तथा ड्राई फ़ूड भी खिला सकते हैं जिससे की उन्हें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा पर्याप्त मात्रा में गुड फाइबर भी मिलेगा। इसलिए अपने बच्चों को अनेक प्रकार की हरी सब्जियां तथा फल जरूर खिलाएं जिससे की उनका सर्वांगीण विकास हो पाए।

You May Also Like
Leave a comment
Connect With Us To Get
More Updates